{"_id":"57c48e9e4f1c1bc6602cb958","slug":"skills-will-be-in-the-hands-of-criminals-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के हाथों में दिया जाएगा हुनर का ‘हथियार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के हाथों में दिया जाएगा हुनर का ‘हथियार’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
जेल मे प्रशिक्ष्ण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल प्रशासन अब अपराधियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनजीओ की मदद से प्रशिक्षण अभियान चलाएगा। इससे जेल से बाहर आने पर अपराधी रोजगार के हुनर में पारंगत होंगे। ऐसे में वह अपराध की विचारधारा छोड़कर समाज में सम्मान की जीवन जी सकेंगे।
विज्ञापन
जेल अफसरों ने एनजीओ की मदद से 18 से 40 आयुवर्ग के कैदियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी कर ली है। जेल बंद अपराधियों को आत्म निर्भर बनाया जाएगा। ताकि वह जेल से बाहर आने के बाद समाज के सम्मानित लोगों के साथ इज्जत से जीवन बसर कर सकें।
विज्ञापन
ऐसे में इनको रोजी रोटी के लिए दोबारा से अपराध का सहारा लेना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जेल में ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाकर बंदियों को स्व रोजगार में दक्ष बनाएगा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जिला कारागार में बंद 18-40 आयु वर्ग के बंदियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए रोजगार परख ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बंदियों को मोबाइल रिपेयरिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, कागज के बैग बनाना, कारपेंटर आदि कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रथम चरण में करीब 300 बंदियों को प्रशिक्षण देने की योजना है। इसके एनजीओं की मद्द लेंगे।