फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six voter awareness campaign in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान छह से

Sat, 29 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 29 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Six voter awareness campaign in educational institutions
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जिला प्रशासन शिक्षण संस्थानों में छह नवंबर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा। पांच नवंबर को सीडीओ सभी प्रधानाचार्यों की बैठक लेगी। बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। बता दें कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

डीएम के आदेश पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो चुकी है। जिला प्रशासन ने डीआईओएस और बीएसए से शिक्षकों का ब्यौरा मांग लिया है। जिले में मतदान करने के लिए पहचान पत्र बनाने का काम भी जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता सूची भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन


अब शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डीआईओएस वीना यादव ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर पांच नवंबर को शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई है। विकास भवन में होने वाली इस बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के साथ शिक्षकों का ब्यौरा मांगा जाएगा। इस बैठक में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों की उपस्थिति जरूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed