फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six unknown firms sold goods worth Rs 141 crore using a single PAN number, case filed

Bulandshahar News: अज्ञात छह फर्म ने एक पैन नंबर पर की 141 करोड़ रुपये की बिक्री, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Six unknown firms sold goods worth Rs 141 crore using a single PAN number, case filed
खुर्जा। नया गंज मोहल्ला निवासी दुकानदार के पैन कार्ड पर अज्ञात लोगों ने छह फर्म तैयार कर लीं। इसके बाद इन फर्म ने वर्ष 2021-22 में 1,41,38,47,126 रुपये की बिक्री की। आयकर नहीं भरने पर विभाग की ओर से खुर्जा निवासी पैन कार्ड धारक के पास नोटिस पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने एसएसपी बुलंदशहर से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उक्त फर्म के नाम मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया गंज निवासी सुधीर गुप्ता ने बताया कि उनके घर के ऊपर मंजिल में किरायेदार रहते हैं। इनके किराये से ही घर का खर्चा चलता है। वहीं, घर में उन्होंने छोटी सी परचून की दुकान खोल रखी है। सुधीर ने बताया कि उनकी दुकान की एक महीने की आय लगभग पांच से सात हजार रुपये है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में उनके पास आयकर विभाग की ओर से एक नोटिस आया था, जिसमें वित्तीय वर्ष 2020-21 में उनके पैन कार्ड से करोड़ों रुपये की लेनदेन हुई थी। उस पर आयकर रिटर्न भरने के लिए कहा गया, जिस पर लेखाकार की मदद से जवाब भिजवा दिया। दस जुलाई 2025 को उनके पास आयकर एक और नोटिस आया। इसमें बताया कि उनके पैन कार्ड से पंजीकृत खातों पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में लगभग 141 करोड़ रुपये की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर नोटिस में उनको चेतावनी दी गई कि आयकर जमा नहीं करने पर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही जुर्माना नहीं भरने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में वह परेशान हो गए। जब उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि उनके पैन कार्ड से नई दिल्ली के अंतरिक्ष भवन स्थित पल्लवी एडवरटाइजिंग, जनकपुरी स्थित पेटोन कंसल्टेंसी सर्विसेज, केजी मार्ग स्थित कुटोन इंडस्ट्रीज इन्फ्राटेक, मोहल्ला समयपुर स्थित रोहिणी इन्फ्राटेक, उत्तरी दिल्ली के कनॉट पैलेस स्थित प्रचलित इन्फ्रा इन्फोमीडिया और पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित सुमेल इंडस्ट्रीज इन्फ्राटेक ने लेनदेन किया था।

पीड़ित सुधीर ने बताया कि उन्होंने अपने पैन कार्ड से कहीं लेनदेन भी नहीं किया। वहीं, इन फर्माें के नाम और उनके मालिकों को भी वह नहीं जानते हैं। इस संबंध में उन्होंने 18 जुलाई को एसएसपी बुलंदशहर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इसमें एसएसपी ने सीओ साइबर क्राइम को जांच के लिए भेजा। जांच के बाद सीओ साइबर क्राइम की ओर से इसमें खुर्जा कोतवाली में जांच के लिए तहरीर भेजी गई।


Iसाइबर कार्यालय से तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर छह फर्मों के नाम पर धोखाधड़ी कर दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करने व संपत्ति नुकसान करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। -पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed