फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six seminars Physics Department

फिजिक्स विभाग में सेमिनार छह को

Tue, 03 May 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 03 May 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Six seminars Physics Department
seminar - फोटो : अमर उजाला

डीएवी कॉलेज की हीरक जयंती के समापन पर कॉलेज में प्रत्येक विभाग को एक जुलाई तक सेमिनारों का आयोजन करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 14 मई तक कॉलेज में चार विभागों द्वारा लगातार सेमिनारों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती मनाई जा रही है। इसका समापन एक जुलाई को होगा। जयंती के उपलक्ष्य में पहले भी सेमिनार और कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


अब जयंती समारोह के समापन पर सभी विभागों में फिर सेमिनार करवाए जाएंगे। छह मई को फिजिक्स विभाग, 12 मई को अंग्रेजी विभाग, 13 मई को समाजशास्त्र विभाग और 14 मई को गणित विभाग की ओर से सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक की डीएम से शिकायत
बुलंदशहर। गांव बालका के ग्रामीणों ने सोमवार को बालका स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक की शिकायत डीएम और डीआईओएस से की। ग्रामीण भोपाल सिंह, पूर्व प्रबंधक केपी सिंह, संजय प्रधान, शैलेष जैन, विजय कुमार, हरीश कुमार, बब्बू सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र त्यागी और रामप्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने स्कूल के पौधे कटवा दिए।

कमरों के गाटर-पटिया और मलवा आदि बेच दिया। प्रबंधक  ने फर्जी सूची बनाकर चुनाव करवा लिया और डीआईओएस को रिपोर्ट सौंप दी है। इससे समिति के आजीवन सदस्य अंजान हैं। ग्रामीणों ने प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


कर्मचारियों की बैठक छह मई को
बुलंदशहर। उत्तरा प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक छह मई को राजेबाबू पार्क में होगी। यह जानकारी अध्यक्ष सुंदर लाल शर्मा ने सोमवार को दी। बताया कि बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed