{"_id":"6978f2d388a14ee41f02143d","slug":"six-policemen-including-the-outpost-in-charge-were-summoned-for-false-detention-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-147683-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फर्जी तरीके से हिरासत में लेने पर चाैकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी हुए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फर्जी तरीके से हिरासत में लेने पर चाैकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी हुए तलब
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र और उसके भाई को फर्जी तरीके से हिरासत में लेने, मारपीट करने और नियमों के विरुद्ध जाकर चालान करने के मामले में जिला जज ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत छह नामजद और तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों को तलब किया है। कोर्ट ने सभी को 13 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
खुर्जा के नव दुर्गा गली संख्या पांच निवासी प्रिंस भारद्वाज ने बीते दिनों न्यायालय के समक्ष याचिका देकर बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि 1 सितंबर 2025 को एक युवती ने पुरानी रंजिश के चलते उनके और उनके भाई शिव भारद्वाज के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की झूठी तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी एफआईआर दर्ज किए ही उन दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। साथ ही बाद में शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया और उसके बाद मुख्य रिपोर्ट दर्ज की गई। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, जिन धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, उनमें तत्काल गिरफ्तारी और इस तरह के चालान का प्रावधान नहीं था।
13 फरवरी को सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को स्वयं अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।