फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six people got the job of Gramin Dak Sevak with fake documents

Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेज लगा छह लोगों ने ग्रामीण डाक सेवक की पाई नौकरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डाक विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण डाक सेवक पद पर चयनित 70 अभ्यर्थियों में से छह के प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। डाक अधीक्षक का पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग में वर्ष 2022-23 में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की भर्ती निकली थी। जनपद में 130 पद थे। हाईस्कूल में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर 70 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। इसके बाद विभाग ने आवेदन और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच शुरू की।अमरोहा जिले के गांव सुतावली निवासी शिवकुमार, संभल जिले के ग्राम नरौदा निवासी तालेवर सिंह, संभल के गांव कनैटा निवासी हिमांशु और ज्योति, बुलंदशहर निवासी श्रीप्रभा और चिराग के 10वीं के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। तीन आवेदकों ने हल्द्वानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के एक ही वर्ष के 10वीं के प्रमाणपत्र लगाए हैं। तीनों के अनुक्रमांक भी एक ही क्रम में हैं। डाक अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बोर्ड ने लिखकर दिया है कि संबंधित का विवरण विद्यालय के अभिलेख में दर्ज नहीं है। इसके बाद सभी छह अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर में पहले भी हुआ है फर्जीवाड़ा
जिले में पिछले दिनों शिक्षा विभाग में भी छह शिक्षक-शिक्षिकाएं फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे थे। जांच में पकड़े जाने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रिकवरी के आदेश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed