फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six mm of rain fell amidst strong winds, the sun came out in the morning, breathless

Bulandshahar News: तेज हवाओं के बीच हुई छह एमएम बारिश, सुबह निकली धूप रही बेदम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Six mm of rain fell amidst strong winds, the sun came out in the morning, breathless
शनिवार की रात हुई बारिश के बाद ​शिकारपुर क्षेत्र में  लहराती गेहूं की फसल। संवाद
बुलंदशहर। जिले में शनिवार को बदले मौसम के बीच शाम को बादल गरजे। देर रात तक करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा के बीच रुक-रुककर बारिश होती रही। छह एमएम बारिश के बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे धूप निकली, लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही। लोग ठंड से कांपते और बचाव करते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब कड़ाके की ठंड और कोहरे का सामना होगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार शाम ढलते ही बादल गरजने लगे। पहले रिमझिम बारिश हुई, उसके बाद देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बादल रविवार की सुबह 10 बजे तक छाए रहे। ऐसा लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन करीब 10 बजे हल्की धूप निकल आई। हवा चलने की वजह से धूप बेअसर रही। शाम ढलने के बाद ठंड के तेवर और तल्ख हो गए। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम के लिए बाहर निकलने वालों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 18.1 और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 74 फीसदी और दिन में हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 18.7 व न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना होगा। वहीं, दूसरी ओर 20 जनवरी तक लगातार मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना बन रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

गेहूं की फसल के लिए वरदान बनी बारिश, किसान खुश
यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। ऐसे में किसान खुश हैं। किसान मुनेश सिंह और नरेंद्र सिंह काक हना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे सिंचाई की भी आवश्यकता नहीं होगी। तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव का कहना है कि इस बारिश से अभी किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं है। पाला पड़ने और कोहरा छाने से आलू व सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

शनिवार की रात हुई बारिश के बाद शिकारपुर क्षेत्र में  लहराती गेहूं की फसल। संवाद

शनिवार की रात हुई बारिश के बाद शिकारपुर क्षेत्र में  लहराती गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed