{"_id":"68349cdcf2f2d51e9705da85","slug":"six-miscreants-arrested-for-betting-online-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-134598-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऑनलाइन सट्टा खिला रहे छह शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऑनलाइन सट्टा खिला रहे छह शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
सलेमपुर। सलेमपुर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो कार, 22 मोबाइल फोन और अन्य समान बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सलेमपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों से ऑनलाइन सट्टा कराने की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए सलेमपुर थाना पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने रविवार देर रात गांव खैरपुर से सुरजावली जाने वाले रास्ते पर स्थित आम के बाग से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से दो कार, एक लैपटॉप, 22 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक टीवी, एक कैलकुलेटर व सट्टा पर्चियां आदि बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त अखिलेश, हसन रजा, मनोज सैनी, गुलफाम, नईम अहमद, वसीम निवासी सिकंदराबाद के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।