{"_id":"69b01c6be57131e5ac0ea078","slug":"six-accused-arrested-in-spurious-liquor-case-in-bulandshahr-and-equipment-seized-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश: बुलंदशहर में पुलिस की छापेमारी, मास्टरमाइंड समेत छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश: बुलंदशहर में पुलिस की छापेमारी, मास्टरमाइंड समेत छह आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Mar 2026 06:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:58 PM IST
सार
बुलंदशहर पुलिस ने नकली और जहरीली शराब बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
नकली शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर पुलिस ने नकली और जहरीली शराब बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब और केमिकल बरामद किया है।
विज्ञापन
स्वाट टीम और छतारी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए लोगों में इस धंधे का मास्टरमाइंड कोशेन्द्र भी शामिल है। कोशेन्द्र कुछ दिन पहले ही अरनिया से जेल से छूटकर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जहरीली शराब का धंधा फिर से शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस को इस नेटवर्क के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारकर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और एक छोटा हाथी वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से करीब 35 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की है। इसके अतिरिक्त 200 लीटर केमिकल भी जब्त किया गया। नकली शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले 1300 से अधिक रैपर भी मिले हैं। पुलिस ने शराब बनाने के विभिन्न उपकरण भी बरामद किए हैं।