फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sisters wrote letters in blood guard, uncle pulled noisily

खून से खत लिखने वाली बहनों पर पहरा, मामा को सभास्थल से निकाला

Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sisters wrote letters in blood guard, uncle pulled noisily
अन्य - फोटो : अमर उजाला

सीएम को खून से खत लिखने वाली दो बहनों और उनके मामा तरुण बंसल पर बुधवार को पुलिस का पहरा रहा। तरुण और उसकी दोनों भाजियां सीएम से मिलने के लिए जनसभा में पहुंचे थीं। मीडिया के कैमरे की फ्लैश मामा और दोनों बहनों पर पड़ी तो पुलिस युवक को उठाकर बाहर ले गई। एसपी सिटी ने बताया कि तरुण के पास से एक हिडन कैमरा, ब्लेड और इंक मार्का पेन बरामद हुआ है।

विज्ञापन


कृष्णानगर निवासी तरुण बंसल की बहन की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।  इस मामले में दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पिछले दिनों इंसाफ की खातिर दोनों बहनों ने सीएम को खून से खत लिखा था। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच पांच लाख रुपये देने का वादा किया था। आरोप है कि वादा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन


बुधवार को तरुण अपनी दोनों भाजियों और मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने उनकी जनसभा में पहुंचा। उसने इलेक्ट्रानिक्स मीडिया से दुखड़ा सुनाना शुरू किया तो पुलिस उसे बाहर उठा ले गई। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने आशंका जताई है कि  तरुण ब्लेड से हाथ की नस काट सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादा पूरा नहीं होने से खफा तरुण मुख्यमंत्री का सामना होने पर स्याही फेंक सकता था। एसपी सिटी के मुताबिक तरुण का 151 में चालान कर मुचलका पाबंद कर दिया गया है।

सीएम के पहुंचते ही दरोगा को पड़ा दौरा
सभा स्थल पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही सुरक्षा में तैनात एचसीपी सुखपाल यादव को मिर्गी का दौरा पड़ गया। ऐसे में पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी आनन फानन में एससीपी को अस्पताल ले गए जहां उनकी हालात सामान्य बताई गई है।

दो समर्थकों ने की सुरक्षा घेरे में घुसने की कोशिश
 सीएम की जनसभा में खाकी से सूरक्षा चूक हुई। सुरक्षा घेरा लांघकर दो युवक मंच के पास पहुंच गए। हालांकि युवकों के बेरीकेडिंग लांघते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद दोनों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1.49 बजे लैंड किया। दो बजकर तीन मिनट पर सीएम हैलीपेड से कार द्वारा मंच पर पहुंचे।

उन्होंने भाषण शुरू ही किया था कि सपा का झंडा लिए एक युवक ने बेरीकेडिंग लांघने की कोशिश की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया तो सीएम ने उसे छुड़वाकर साइड में खड़ा करा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसभा के बाद वह युवक से मिलेंगे। वह इतना कह ही रहे थे एक युवक ने और घुसने की कोशिश की।


हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुख्यमंत्री के कहने पर पुलिस ने दूसरे युवक को भी पहले युवक के पास खड़ा कर दिया। 36 मिनट भाषण देने के बाद जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर की ओर जा रहे थे तब दोनों युवकों से मिले। एसपी सिटी ने बताया कि युवकों को तत्काल दबोच लिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed