फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shuttle train to Delhi begins operating

Bulandshahar News: दिल्ली जाने वाली शटल ट्रेन का संचालन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Shuttle train to Delhi begins operating
बुलंदशहर रेलवे स्टेशन। संवाद
बुलंदशहर। 16 फरवरी से निरस्त चल रही शटल ट्रेन (तिलक ब्रिज) का संचालन 28 फरवरी से शुरू हो गया। महाकुंभ मेले में स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रखने के लिए पिछले दिनों 28 फरवरी तक शटल ट्रेन निरस्त की गई थी लेकिन 27 फरवरी की रात ट्रेन बुलंदशहर रेलवे स्टेशन आ गई थी। ऐसे में शुक्रवार को ट्रेन निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन का संचालन शुरू होने से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर से दिल्ली के लिए एक मात्र शटल ट्रेन (तिलक ब्रिज) का संचालन प्रतिदिन सुबह 05:25 बजे होता है और वापसी में यह करीब 10:30 बजे बुलंदशहर स्टेशन पहुंचती है। इसमें बुलंदशहर से काफी यात्री दिल्ली अप-डाउन सफर करते हैं। प्रयागराज में 26 फरवरी तक चले महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर दिल्ली से प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया।
विज्ञापन

इसके चलते 16 फरवरी से 28 फरवरी तक ट्रेन का संचालन बुलंदशहर-दिल्ली की जगह दिल्ली से प्रयागराज के लिए किया गया। ऐसे में दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दैनिक यात्री राजेश ने बताया कि ट्रेन का संचालन बहाल होने से किराये में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन का अप-डाउन संचालन शुक्रवार सुबह से बहाल हो गया। शुक्रवार सुबह स्टेशन से ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। - शैलेंद्र कुमार, बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed