फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shuttle train started operating from Bulandshahr after four days

Bulandshahar News: चार दिन बाद शटल ट्रेन का बुलंदशहर से हुआ संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार्तिक मेला संपन्न होने के बाद शनिवार रात शटल ट्रेन (तिलक ब्रिज) बुलंदशहर लौट आई। रविवार को पूर्व की तरह अपने निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। चार दिन बाद ट्रेन के बुलंदशहर से चलने पर काफी यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

बुलंदशहर से दिल्ली के लिए एक मात्र शटल ट्रेन का संचालन प्रतिदिन सुबह 05:25 बजे होता है और वापसी में यह करीब 10:30 बजे बुलंदशहर स्टेशन पहुंचती है। इसमें बुलंदशहर जिले में शामिल रेलवे स्टेशन से काफी यात्री दिल्ली अप-डाउन सफर करते हैं। बीते दिनों कार्तिक गंगा मेले के चलते रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को दिल्ली तक सफर कराने के लिए 13, 14, 15 व 16 नवंबर को इसका संचालन बुलंदशहर की जगह गढ़ तक कर दिया है।
विज्ञापन

13 नवंबर को ट्रेन बुलंदशहर से रवाना हुई जो रात के समय गढ़ पर ठहराव हुआ। 16 नवंबर को ट्रेन सुबह गढ़ से दिल्ली को रवाना हुई और रात को बुलंदशहर पर ठहराव हुआ। चार दिन लगातार ट्रेन के बुलंदशहर से न चलने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के न होने पर दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अन्य वाहन से सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुलंदशहर-तिलकब्रिज-बुलंदशहर एक्सप्रेस शनिवार को बुलंदशहर अपने निर्धारित समय पर लौटी। रविवार से पूर्व की तरह बुलंदशहर-तिलकब्रिज-बुलंदशहर एक्सप्रेस का संचालन हुआ। बीते दिनों कई यात्री जानकारी न होने पर स्टेशन पर पहुंचे, ट्रेन के गढ़ से संचालन होने की जानकारी पर उन सभी को अन्य वाहन से जाना पड़ा। -
शेलेंद्र कुमार, बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed