फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Show-cause notices issued to three officials over slow progress in JSY; salaries withheld.

Bulandshahar News: जेएसवाई में कम प्रगति पर तीन को कारण बताओ नोटिस जारी, रोका वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) की समीक्षा में जिले के तीन चिकित्सालयों की प्रगति सबसे कम मिली है। इसमें सिकंदराबाद, डिबाई और जिला महिला चिकित्सालय शामिल हैं। कम प्रगति पर सीएमओ ने तीनों चिकित्सालयों के ब्लॉक लेखा प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी हैं।
विज्ञापन

जेएसवाई के तहत गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एक सप्ताह पूर्व योजना की समीक्षा की गई। जिसमें जिलेभर के सरकारी चिकित्सालयों में प्रसव और लाभार्थियों को योजना का लाभ दिए जाने की स्थिति की जानकारी जुटाई गई। विभागीय अफसरों के अनुसार 19 चिकित्सालयों में तीन चिकित्सालयों की प्रगति रिपोर्ट 68 फीसदी से कम मिली जबकि सात चिकित्सालयों की 80 फीसदी से अधिक मिली। इनमें सिकंदराबाद और डिबाई के साथ जिला महिला चिकित्सालय की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। तीन चिकित्सालयों में जेएसवाई के तहत दी जाने वाली सुविधाओं और लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ की रफ्तार बेहद धीमी मिलने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

--
जिलेभर के चिकित्सालयों की स्थिति
स्थान : प्रसव की संख्या : जेएसवाई का मिला लाभ
बीबीनगर : 464 : 405
दानपुर : 1027 : 866
डिबाई : 841 : 705
स्याना : 790 : 662
ऊंचगांव : 979 : 798
सिकंदराबाद : 562 : 456
शिकारपुर : 516 : 413
पहासू : 1264 : 1004
अरनिया : 676 : 534
अगौता : 325 : 247
अनूपशहर तौली : 447 : 339
सीएचसी अनूपशहर : 554 : 418
पीपीसी खुर्जा : 1519 : 1137
गुलावठी : 455 : 338
जहांगीराबाद : 911 : 652
लखावटी : 601 : 412
जिला महिला चिकित्सालय : 2222 : 1513
सीएचसी डिबाई : 1108 : 741
संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद : 662 : 432
नोट : यह आंकड़े एक अप्रैल 2026 से 27 सितंबर तक के है। जो स्वास्थ्य विभाग से लिए गए है।
--
कोट
तीन चिकित्सालयों में जेएसवाई की प्रगति रिपोर्ट कम मिलने पर ब्लॉक लेखा प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तीनों के वेतन को अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed