फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   She manipulated, Hungama

युवती से छेड़छाड़, हंगामा

Mon, 23 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 23 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
She manipulated, Hungama
रेप - फोटो : ब्यूरो

क्षेत्र के गांव में खेत पर गई युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गया। घटना के गांव में परिजनों ने हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ देहात थाने में शिकायत की है।

विज्ञापन


 खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार देर शाम अपने खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान एक युवक ने रास्ते में उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसपर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम से दरिंदगी की कोशिश
 किराएदार युवक ने मासूम बच्ची से रेप का प्रयास किया। बच्ची को तलाश रहे परिजनों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।  परिजनों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ नगर के एक मकान में किराए पर रहते हैं। उसी मकान में अन्य परिवार भी किराए पर रहता है।

रविवार शाम उनकी आठ वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। वह बच्ची को आसपास में तलाश कर रहे थे। तभी मकान के एक कमरे में बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी।   उन्होंने कमरा खोला तो आरोपी प्रिंकल उनकी बेटी के साथ रेप का प्रयास कर रहा था। परिजनों ने आरोपी प्रिंकल को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्रिंकल के खिलाफ रेप के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला महिला से रेप
सिलारपुर रोड स्थित एक होटल में महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने होटल संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण और अदालत में बयान कराए जाएंगे। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  मूलरूप से महोबा की रहने वाली महिला नोएडा के बरौला में पति के साथ किराये के मकान में रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर वह दो सहेलियों के साथ दनकौर कस्बे में किसी काम से आई थी।


देरी होने पर वे खाना खाने के लिए वह सिलारपुर रोड स्थित सुविधा होटल पर रुक गईं। आरोप है कि महिला नेे होटल कर्मचारी सेे कोल्डड्रिंक मंगाई थी, जिसे पीते ही उसे नशा होने लगा। इसके बाद होटल संचालक मनोज कसाना ने उससेे दुष्कर्म किया। कोल्ड ड्रिंक पीनेे से उसकी दोनों सहेली भी नशे में थीं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed