{"_id":"6287c42d4e218162f9306dbe","slug":"shadab-murder-case-bulandshahr-news-gbd2387262192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादाब हत्याकांड: 25 हजार का इनामी शार्प शूटर हसीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादाब हत्याकांड: 25 हजार का इनामी शार्प शूटर हसीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादाब हत्याकांड: 25 हजार का इनामी शार्प शूटर हसीन गिरफ्तार
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र में आठ मई 2022 को हुए शादाब हत्याकांड मामले में एसओजी ने 25 हजार के इनामी शूटर हसीन को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में चार आरोपी जेल जा चुके हैं। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मार्च 2022 में हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव कुराना निवासी अशरफी उर्फ सरफराज के भाई इरफान की टोल के पास हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में मृतक के गांव निवासी तीन आरोपी राकिब, माजिद व आकिब जेल गए थे। मुकदमे की पैरवी राकिब का भाई झोलाछाप शादाब कर रहा था। घटना को लेकर इनके बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते मृतक इरफान के साले कासिफ और भाई अशरफी उर्फ सरफराज ने शादाब की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए तीन शूटर समीर, वासिद व हसीन को हायर किया था। जिसके बाद आरोपियों ने आठ मई को शादाब की गुलावठी स्थित उसके क्लीनिक पर हत्या कर दी थी। शादाब हत्याकांड में संलिप्त दो शूटर समीर व वासिद और दो साजिशकर्ता अभियुक्त आदिल और सूफियान को पूर्व में घटना में प्रयुक्त पिस्टल व स्कूटी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि, हत्याकांड में संलिप्त अन्य शूटर हसीन, अशरफी उर्फ सरफराज व कासिफ की तलाश की जा रही थी। एसएसपी ने इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को एसओजी ने आरोपी हसीन को वारदात में प्रयुक्त एक पिस्टल के साथ धौलाना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।