{"_id":"592094f74f1c1b4270f226ed","slug":"shabby-street-people-get-upset-with-a-pile-of-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मार्ग, गंदगी के ढेर से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मार्ग, गंदगी के ढेर से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 21 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
जर्जर मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर स्थित वार्ड छह में टूटी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। कई स्थानों पर कूडे़-गंदगी के ढेर और लावारिस पशु घूमते नजर आए। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब थीं। पानी की पाइप लाइन बिछने के कारण टूटी सड़कों की मरम्मत न होने से लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ रही हैं।
नगर स्थित वार्ड नंबर छह में पंजाबियान मोहल्ला आता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वार्ड में पिछले पांच सालों के दौरान विकास को लेकर कोई खास काम नहीं हुआ। सड़कों के टूटने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा कई स्थानों पर पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी खराब मिलीं। वार्ड की हालात देखकर लगता है कि कई दिनों से कूड़ा तक नहीं उठाया गया है। जगह-जगह रोड के किनारे लगे कूडे़-गंदगी के ढेर के पास लावारिस पशु घूमते नजर आए। कुछ ही गलियां पक्की नजर आईं। सफाई व्यवस्था से लोग संतुष्ट नहीं दिखे।
विज्ञापन