फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sewerage of Ganga Nagar and TP Nagar will reach STP from the pumping station.

Bulandshahar News: पंपिंग स्टेशन से गंगा नगर और टीपीनगर का सीवरेज पहुंचेगा एसटीपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगानगर और ट्रांसपोर्ट नगर काॅलोनी के सीवरेज को एसटीपी तक पहुंचाने के लिए पंपिंग स्टेशन का का इस्तेमाल किया जाएगा। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से पंपिंग स्टेशन निर्माण का काम जलनिगम को सौंपा गया है। सितंबर माह के अंत तक कार्य पूरा होने की संभावना है। इस पंपिंग स्टेशन के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बीकेडीए द्वारा विकसित गंगा नगर और ट्रांसपोर्टनगर काॅलोनी में सीवर लाइन बिछाई गई थी लेकिन सीवर के निस्तारण के लिए एसटीपी का निर्माण नहीं किया गया था। जिसके बाद 13 करोड़ की लागत से इन काॅलोनियों की सीवर लाइन को शहर की सीवर लाइन से जोड़ा गया था। सीवर लाइन जोड़ने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सीवर लाइन से एसटीपी तक सीवरेज पहुंचाने में दिक्कत आ रही थी। जिसके चलते बीकेडीए की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर कालोनी में एक साढ़े पांच एमएलडी क्षमता का पंपिंग स्टेशन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन

करीब छह करोड़ की लागत से पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराने के लिए जलनिगम को कार्य सौंपा था। बताया जा रहा है कि जल निगम की ओर से पंपिंग स्टेशन पर करीब 11.5 मीटर गहरा कुआं बनाया गया था। अब इस कुएं की तलहटी से पंप के माध्यम से पानी की निकासी की जा रही है। पानी की निकासी होने के बाद तलहटी में कंक्रीट डालकर इसे नीचे की ओर से बंद कर दिया जाएगा, ताकि सीवरेज का गंदा पानी जमीन में न जाए। इसके बाद यहां बड़ी-बड़ी मोटर लगाकर प्रेशर के माध्यम से सीवरेज को मोहनकुटी स्थित एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन निर्माण का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। सितंबर माह के अंत तक कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद दोनों काॅलोनियों का सीवरेज एसटीपी पर डाला जाएगा और निस्तारित कराया जाएगा। - आशीष कुमार खेवरिया, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed