{"_id":"610c1f918ebc3ebda9235f81","slug":"sewer-line-bulandshahr-news-gbd223617035","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद भी नहीं बनी सीवर लाइन, धंस रहीं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद भी नहीं बनी सीवर लाइन, धंस रहीं शहर की सड़कें
विज्ञापन
स्याना बस अड्डा रोड पर सड़क में हुए गड्ढे में भरा पानी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल बाद भी नहीं बनी सीवर लाइन, धंस रहीं शहर की सड़कें
बुलंदशहर। अमृत योजना के तहत शहरवासियों को सीवर की समस्या से निजात दिलाने ंके लिए 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का काम पिछले दो साल से चल रहा है। सिस्टम की सुस्ती के चलते लाइन के लिए खोदी गई सड़क अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नगर में जगह जगह सड़कें धंसने लगी हैं। मोतीबाग बाजार, डीएवी कॉलेज बाजार की सड़कों में गड्ढा हो गया है।
गुणवत्ता पर उठ चुके हैं सवाल
दो वर्ष पूर्व लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने के साथ ही लोगों ने कार्य में दोयम दर्जे की सामग्री के प्रयोग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद भी जल निगम के अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब जब सीवर लाइन का कार्य अपने अंतिम चरण पर है तो लोगों के आरोप सही साबित होते नजर आ रहे हैं। पहले शहर की गलियों और कालोनियों में सीवर लाइन का काम हुआ था, उस दौरान गलियों में सड़कें धंसने के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कालोनियों और गलियों में हालातों में कुछ सुधार हुआ तो अब शहर के मुख्य बाजारों व मुख्य मार्गों पर अमृत योजना सड़क के साथ धंस रही है। हालांकि, सीवर लाइन बिछाने के साथ-साथ सड़कों की मरम्मत भी कराई गई है। लेकिन, कुछ दिन के भीतर ही यह सड़कें धंस गई हैं। कई स्थानों पर गड्ढे होने के कारण आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों में काफी रोष है।
पांच सौ मीटर की दूरी में 15 से अधिक गड्ढे
नगर के काला आम चौराहे से मोतीबाग की ओर सिविल लाइन मोती बाग मार्केट रोड पर करीब पांच सौ मीटर की दूरी में 15 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर काफी दूरी तक सड़क जमीन में धंस गई है, जबकि कई स्थानों पर गड्ढों में पानी भी भर रहा है। इसके बाद भी अधिकारी इस समस्या का समाधान करने के लिए तैयार नहीं हैं। साथ ही डीएवी कालेज मार्केट रोड पर भी सड़क का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धंसा है, जहां पर मिट्टी भरकर खानापूर्ति कर ली गई है।
विज्ञापन
डीएम के आदेशों का भी नहीं हुआ असर
बीते दिनों डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने भी सड़कों की स्थिति का जायजा लिया था और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को लोगों की परेशानी दूर करने के आदेश दिए थे। लेकिन, अभी तक इन आदेशों का असर होता नहीं दिखा है।
काम ठीक होता तो नहीं धंसती सड़कें
सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण ठीक से नहीं किया गया है। जिसके चलते सड़कें धंस रहीं हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। स्थिति प्रतिदिन और खराब होती जा रही है।
- अरुण कंसल
दोयम दर्जे की लगाई गई सामग्री
सीवर लाइन बिछाने के बाद जब सड़क बनाई जा रही थी तो दोयम दर्जे की सामग्री के प्रयोग की शिकायत की गई थी। इस पर भी अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया था। जिसके चलते अब सड़क धंसने लगी है। - हरेंद्र
बारिश में अधिक परेशानी
बारिश के मौसम में सबसे अधिक परेशानी बाजार आने वाले लोगों और व्यापारियों को हो रही है। जलभराव के समय कब कहां से सड़क धंस जाए, इसका पता नहीं चलता है। नगर पालिका अधिकारी भी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं, अन्य अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। - अनुराग
काफी स्थानों पर सड़क धंसने की जानकारी मिली थी। जिन्हें ठीक कराने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। यदि कहीं पर अभी भी समस्या है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
- मो. मुईज, एक्सईएन, जल निगम