फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sewamitra Portal

तकनीकी जानकारी है तो सेवामित्र पोर्टल पर कराएं पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sewamitra Portal
तकनीकी जानकारी है तो सेवामित्र पोर्टल पर कराएं पंजीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना काल में बेरोजगार हुए तकनीकी जानकारों को सेवा योजना विभाग ने सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से रोजगार दिलाने की पहल की है। पोर्टल के माध्यम से फ्रीज, एसी, कूलर, टीवी, मोबाइल आदि की रिपेयरिंग करने वाले लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर अपना पूरा विवरण अपलोड करना होगा। ताकि लोग जरूरत पर घर बैठे इन सुविधाओं का लाभ ले सकें।
सेवा मित्र पोर्टल पर तकनीकी जानकारी रखने वाले युवा पंजीकरण करवा सकेंगे। पोर्टल पर अपना नाम, पता और दक्षता का विवरण देना होगा। इसमें जनपद में किसी को भी इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मोबाइल रिपेयरिंग आदि की जरूरत होगी तो उन्हें इनकी जानकारी मिल जाएगी। विभाग अभी ऐसे लोगों की जानकारी कर उनका पंजीयन करवाएगा। इसके बाद लोगों को घर बैठे सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। पोर्टल पर हर कार्य के लिए समय और शुल्क दोनों निर्धारित होगा। इससे न तो सेवाएं देने वाले ज्यादा राशि वसूल कर सकेंगे और न ही ग्राहक ठगी का शिकार हाेंगे। निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे मांगने पर ग्राहक पोर्टल पर शिकायत भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस सत्यापन रिपोर्ट देनी होगी
रोजगार के लिए पंजीकरण कराने के बाद संबंधित व्यक्ति का पुलिस सत्यापन होगा। इसमें किसी भी तरह का मुकदमा आदि मिलने पर पंजीकरण को निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं, सेवाएं देने के दौरान अगर ज्यादा पैसे या अधिक खर्च दिखाकर शुल्क ज्यादा दिखाने का आरोप पाया जाता है तो भी सरकार की ओर से उसे हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वह सरकारी नौकरी के साथ किसी प्राइवेट संस्था में भी नौकरी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर लोग आईटीआई और अन्य विषयों में डिप्लोमा कर बेरोजगार हैं। उनको रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं लोग घर के बिगड़े सामान की मरम्मत के लिए इधर-उधर भटकते हैं। ऐसे में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इस पोर्टल को लांच किया जा रहा है। - आरपी सिंह, प्रभारी, जिला सेवा योजन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed