फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sewage pipeline ruptured, took four hours jam

नाले की पाइप लाइन फटी, चार घंटे लगा जाम

Tue, 14 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 14 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sewage pipeline ruptured, took four hours jam
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाले की पाइप लाइन फटने से शहर के व्यस्ततम काली नदी रोड पर भीषण जाम लगा रहा। चार घंटे बाद पाइप लाइन के मरम्मत के बाद यातायात सुचारु हो पाया। शहर में रोजाना कहीं न कहीं किसी न किसी कारण से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सोमवार को स्याना अड्डे के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास नाले का पाइप फट गया।

पाइप फटने से स्याना अड्डे से काली नदी रोड तक तीन से चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर एक बजे तक भीषण जाम की स्थिति रही। राहगीरों को जाम में जूझना पड़ा। पालिकाकर्मियों द्वारा पाइपलाइन ठीक करने के कारण करीब चार घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन


जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का भी कोई सिपाही नजर नहीं आया। ईओ एके सिंह ने बताया कि पाइप फट गया था। कर्मचारियों को भेजकर पाइप की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने से भरा ट्रक पलटने से लगा जाम, वाहन चालक रहे परेशान
 जेवर मार्ग पर गांव सारंगपुर के पास गन्ने का ट्रक पलटने से भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया। तब कहीं जाकर घंटेभर बाद चालकों को राहत मिली। उधर, दो दिन की छुट्टियों के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में पूरे दिन जाम जैसे हालात रहे।

सूचना पर सीओ ने खुद कमान संभाली तो दो घंटे बाद लोगों को जाम से राहत मिली। रविवार देर रात गन्ने से भरा ट्रक जहांगीरपुर की ओर से खुर्जा जा रहा था। जेवर मार्ग पर सांरगपुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। इससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। रात करीब 10 से 11.30 बजे तक डेढ़ घंटे तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया तो यातायात सुचारु हो पाया। वहीं, शनिवार को मतदान और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को उमड़ी भीड़ के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके कारण गांधी रोड, जंक्शन रोड, कचहरी रोड, सुभाष मार्ग, ककराला आदि मार्गों पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया।


आलम यह था की दोपहर तक वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी। जाम के चलते वाहन रेंगते दिखाई दिए। यानि 15 मिनट का सफर पूरा करने के लिए लोगों को आधे से एक घंटे लग गए। रोड के किनारे वाहनों के खड़े होने और अतिक्रमण भी जाम का कारण रहा। घंटो तक जाम लगने के बाद सीओ चंद्रधर गौड़ खुद मौके पर पहुंचे और पुलिस  टीम के साथ जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर दोपहर बाद लोगों को थोड़ा जाम से निजात मिल सकी। हालांकि शाम तक जाम के हालात बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed