फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven years imprisonment for murderous assault

Bulandshahar News: जानलेवा हमले के दोषी को सात साल कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में नवंबर 2017 को दबंग आरोपी ने घर में घुसकर गाली गलौज का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या की कोशिश की थी। मामले में अब अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 12 गोपाल जी के न्यायालय ने आरोपी गोपाल को दोषी करार दिया है। साथ ही उसे सात वर्ष कारावास व ढाई हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि वादी मुकदमा भूपेंद्र कुमार निवासी गांव शाहपुर थाना सलेमपुर ने 22 नवंबर 2017 को थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि दोपहर के समय उसका भाई जितेंद्र घर पर ही चारा मशीन से चारा काट रहा था। उसी दौरान गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति का आरोपी गोपाल उनके घर में घुस आया। साथ ही घर की महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगा। जिस पर पीड़ित के भाई ने गोपाल को ऐसा करने से रोका और विरोध किया। जिस पर आरोपी आग बबूला हो गया और तमंचे से वादी के भाई जितेंद्र पर फायर झोंक दिया। जिससे निकली गोली उसके पेट में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से अन्य सभी को हत्या की धमकी देकर भाग निकला। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही उसके खिलाफ जांच पड़ताल कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। न्यायालय ने अब दोनों पक्षों के गवाहों के बयानों और साक्ष्यों का अवलोकन कर आरोपी को दोषी मान कर सात साल का सश्रम कारावास और ढाई हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed