{"_id":"57151e2a4f1c1b4d6d8b45b7","slug":"seven-ultrasound-center-on-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात अल्ट्रासाउंड सेंटर रडार पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात अल्ट्रासाउंड सेंटर रडार पर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सात अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वास्थ्य विभाग की खुफिया विंग के रडार पर हैं। इन सेंटरों पर लिंग जांच की पुख्ता रिपोर्ट विभाग के पास है। दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बेनकाब हो चुके हैं। जबकि, पांच सेंटरों की जांच अभी भी स्वास्थ्य विभाग की गोपनीय इकाई कर रही है।
विज्ञापन
जनपद में कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर धड़ल्ले से लिंग जांच की जा रही है। बाहरी राज्यों से भी जनपद के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग जांच कराई जा रही है। नगर के सात अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वास्थ्य विभाग की खुफिया विंग के रडार पर हैं।
विज्ञापन
इसमें से एक साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर को पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने रंगे हाथ पकड़कर सील कर दिया है। दूसरा शोभाराम अल्ट्रासाउंड सेंटर भी रविवार को लिंग जांच का मामला सामने आने के बाद सील किया जा चुका है। इसके अलावा अभी पांच और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की गोपनीय जांच की जा रही है। इन सेंटरों के खिलाफ भी स्वास्थ्य विभाग जल्द ही कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
शासन को भेजी रिपोर्ट
शोभाराम अस्पताल में लिंग जांच के बाद अबॉर्शन कराने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शासन को भेजी रिपोर्ट में सेंटर के लाइसेंस की निरस्तीकरण की भी संस्तुति की है। माना जा रहा है कि साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाद शोभाराम अल्ट्रासाउंड सेंटर का पंजीकरण भी रद्द होगा।
अल्ट्रासाउंड सेंटरों में लिंग जांच को रोकने के लिए खुफिया विंग जांच कर रही है। शोभाराम अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ