{"_id":"69403f8abb1f52b31508e517","slug":"seven-trains-including-one-passenger-train-are-arriving-late-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110704-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोहरे का सितम, एक पैसेंजर समेत सात ट्रेन आ रहीं देरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोहरे का सितम, एक पैसेंजर समेत सात ट्रेन आ रहीं देरी से
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
खुर्जा जंक्शन। कोहरे के कारण रविवार रात और सोमवार सुबह आने वाली ट्रेनें अपने तय समय देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुर्जा जंक्शन पर आने वाली एक पैसेंजर ट्रेन और छह एक्सप्रेस ट्रेन देरी से आई।
अलीपुर द्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस रविवार शाम को रद रही थी, जिसके चलते सोमवार को वापसी में भी रद रही। इसके अलावा मालदा से चलकर बठिंडा की ओर जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस जो देर रात दो बजे आती है, वह बीते दो दिनों से आठ घंटे देरी से चल रही है। ऐसे में रविवार रात को आने वाली फरक्का एक्सप्रेस और सोमवार सुबह दस बजे स्टेशन पर पहुंची।
सीतामढ़ी चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस और अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस सोमवार को चार-चार घंटे देरी से आई। कोलकाता से चलकर कालका जंक्शन जाने वाली हावड़ा कालका मेल दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, प्रयागराज से चलकर मेरठ को जाने वाली संगम एक्सप्रेस दो घंटे और हाथरस जंक्शन से चलकर पुरानी दिल्ली तक जाने वाली एचएडी पैसेंजर ट्रेन पर ढाई घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वह ऑनलाइन ट्रेनों का समय देखकर ही स्टेशन पर आएं। साथ ही ट्रेनों के समय को लेकर बार-बार सूचना प्रसारित की जा रही है। - घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा