{"_id":"67ba040182cd8a879e0c9b1e","slug":"seven-people-returning-from-mahakumbh-injured-in-road-accident-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-129961-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सड़क हादसे में महाकुंभ से लौट रहे सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सड़क हादसे में महाकुंभ से लौट रहे सात लोग घायल
विज्ञापन
प्रयागराज से स्नान कर वापस लौट रहे एक ही परिवार के छह सदस्य समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को छुट्टी दे दी गई। वहीं तीन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के नंद नगरी निवासी राकेश कुमार (45), शकूरी देवी (70), प्रेमलता (45), कुसुम लता (42), गीता (42), देवी (65), प्रयागराज में स्नान के बाद शनिवार को कार से वापस घर लौट रहे थे। कार को चालक अरुण कुमार चला रहे थे।
दोपहर करीब 11 बजे नेशनल हाईवे-34 पर वीरखेड़ा गेट के पास कार में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं घायल देवी, कुसुम लता, अरुण का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मौके से कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।