फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven-member elders committee formed, president-secretary also held meeting

बार प्रकरण : सात सदस्यीय एल्डर्स कमेटी गठित, अध्यक्ष-सचिव ने भी की बैठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Seven-member elders committee formed, president-secretary also held meeting
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में चल रही उठा-पठक थम नहीं रही है। मंगलवार को हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद बुधवार को अध्यक्ष पक्ष व एल्डर्स कमेटी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। एल्डर्स कमेटी ने सात सदस्यीय टीम का गठन कर बार के बैंक खातों के संचालन पर रोक के लिए पत्राचार किया है। वहीं, अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने दिनभर बार कार्यालय में बैठकर चर्चा की। साथ ही कार्यकारिणी की बैठक कर मंगलवार को हुई आम सभा की बैठक को असंवैधानिक करार दिया है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा और महासचिव पवन कुमार निम बुधवार सुबह कचहरी पहुंचे और डिस्ट्रिक्ट बार के कार्यालय में आगामी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बार कार्यालय में ही एक बैठक भी की, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ अधिवक्ताओं के द्वारा अध्यक्ष और सचिव की बिना अनुमति के ही एक असंवैधानिक आम सभा की बैठक मंगलवार को की गई। इसमें फैसले गलत तरीके से लिए गए। यह सभी निर्णय और आम सभा करना नियमों के विरुद्ध है। अध्यक्ष और सचिव की अनुमति के बिना कोई आम सभा नहीं बुलाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिवक्ता आगामी चुनाव को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार पदाधिकारी प्रत्येक व्यक्ति को बार से संबंधित आय-व्यय का हिसाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की गंदी राजनीति करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को हुई आम बैठक के अध्यक्ष अधिवक्ता कृपाल सिंह यादव ने बुधवार को चुनाव प्रक्रिया और बार के कार्यभार को देखने के लिए अधिवक्ताओं की एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी का चेयरमैन अधिवक्ता बशरी अहमद को बनाया गया है। जबकि, अन्य छह अधिवक्ता चौधरी चरण सिंह, शिवदत्त शर्मा, सुरेंद्र मोहन स्वरूप, राकेश दीक्षित, रुकन सिंह पायल और तेजपाल सिंह लोधी को रखा गया है। वहीं, उपाध्यक्ष राजाशील कुमार ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पंजाब नेशनल बैंक और जिला सहकारी बैंक के खातों पर रोक लगवाने के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बुलाई आठ नवंबर को आम सभा
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने बताया की आगामी आठ नवंबर को दोपहर तीन बजे आम सभा की बैठक बार सभागार में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी के समक्ष सारी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। बताया कि इस संबंध में सभी अधिवक्ताओं को सूचना दी जाएगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed