{"_id":"667aedc9f97ea6b34700c635","slug":"seven-accused-of-robbery-from-moving-vehicles-arrested-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-104168-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चलते वाहनों से डकैती करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चलते वाहनों से डकैती करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
छतारी पुलिस की गिरफ्त में डकैती के आरोपी - संवाद
छतारी। पुलिस ने चलते वाहनों में पीछे से चढ़कर डकैती करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा, चाकू व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी पूर्व में अलीगढ़ में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
सीओ डिबाई रामकरण ने बताया कि छतारी पुलिस टीम मंगलवार सुबह गोधा बंबा के पास से चेकिंग कर रही थी। तभी दो ऑटो सवार कुछ लोगों को रोका गया, जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने आरोपियों को वहीं दबोच लिया। जांच में देखा गया कि आरोपी के पास हथियार और चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के महुआखेड़ा निवासी गौरव सूर्यवंशी, चंद्रपाल उर्फ लंबू, क्वार्सी निवासी राजू, पुष्पेंद्र, अंकित सिंह, प्रशांत कुमार और सिविल लाइन निवासी अंकित के रूप में हुई।
पूछताछ में बताया कि वह हाइवे व सुनसान मार्ग पर चलने वाले वाहनों (ट्रक व माल वाहक वाहन) का ऑटो से पीछा करते थे। इसके बाद उस पर पीछे से चढ़ जाते थे। छूरी व चाकू से रस्सी और तिरपाल को काटकर सामान चोरी कर लेते थे। यदि कोई चालक या परिचालक विरोध करता था तो उसको तमंचा दिखाकर भाग जाते थे। मंगलवार सुबह आरोपी डिबाई-अनूपशहर रोड पर लूट/डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से एक तमंचा, तीन चाकू, एक ब्लेड, दो ऑटो, पांच मोबाइल, 12 प्लास्टिक शेकर, चार पैकेट लाल मिर्ची पाउडर, दो पैकेट हल्दी पॉउडर, दो पैकेट धनिया पाउडर बरामद किया गया। इसमें गौरव सूर्यवंशी के खिलाफ तीन, चंद्रपाल के खिलाफ छह, अंकित के खिलाफ तीन और अन्य आरोपियों पर पूर्व में दो मुकदमे दर्ज हैं।