{"_id":"67bca369ce490a47d90efad0","slug":"second-criminal-involved-in-robbery-arrested-rs-240-lakh-recovered-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107025-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लूट में शामिल दूसरा बदमाश गिरफ्तार, 2.40 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लूट में शामिल दूसरा बदमाश गिरफ्तार, 2.40 लाख बरामद
विज्ञापन
पहासू। पशु व्यापारियों से 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने रविवार रात एक और बदमाश मोहम्मद मौज्जम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश से 2.40 लाख रुपये नकदी और अवैध पिस्टल व बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी छह मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित मिश्र ने बताया कि पहासू थाना क्षेत्र के भैय्यापुर गांव के पास 15 फरवरी को चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पशु व्यापारियों से 14 लाख रुपये नकदी लूट ली थी। वारदात के मास्टरमाइंड सिकंदराबाद निवासी आमिर को पुलिस ने बीते शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था।
उसने पूछताछ में बताया था कि जेल में बंद रहने के दौरान ही उसने लूट की साजिश रची थी। इसमें उसने अपने सहयोगियों को भी शामिल किया। आरोपी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम अन्य बदमाशों की तलाश कर रही थी। रविवार रात को स्वाट टीम और पहासू थाना पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। गांव भैय्यापुर मोड़ के पास एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह गांव नगला सारंगपुर की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
जहां अनियंत्रित होकर आरोपी रास्ते में गिर गया। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी। तभी पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद मौज्जम निवासी शेखुवाड़ा मोहल्ला, सिकंदराबाद के रूप में हुई। आरोपी ने पहासू क्षेत्र में हुई लूट की घटना स्वीकार की।