फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDM got angry after finding flaws in the school

Bulandshahar News: स्कूल में खामियां मिलने पर एसडीएम हुए नाराज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
SDM got angry after finding flaws in the school
नरौरा। एसडीएम दीपक कुमार पाल के निरीक्षण में शुक्रवार को जरगवां प्राइमरी पाठशाला नंबर एक पर खामियां मिलीं, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह जरगवां के प्राइमरी पाठशाला नंबर एक का अचानक निरीक्षण किया गया तो सुबह नौ बजे स्कूल खुला नहीं था। बच्चे खेल रहे थे। सभी अध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित थे। बाद में फोन करने पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक स्कूल आए। स्कूल में साफ-सफाई बिल्कुल नहीं थी। वाशरूम में पानी की व्यवस्था नही थीं और गंदे पड़े थे। दो अध्यापक बिना किसी प्रार्थना पत्र के छुट्टी पर थे। स्कूल में पंजीकृत 116 बच्चों में से मात्र 24 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों से पूछताछ कर मिलने वाले मिड-डे मील में भी अनियमितता सामने आई। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article