{"_id":"58f8fc994f1c1bec41470387","slug":"screaming-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसी किशोरी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसी किशोरी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बीसा कालोनी में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर नमाज अदा करने गई किशोरी झूल रहे जर्जर बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गई। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया है। हादसे से गुस्साए परिजनों ने सड़क हंगामा कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
वीसा कॉलोनी निवासी अलाउद्दीन की 15 वर्षीया बेटी चांदनी घर की छत पर नमाज पढ़ने गई थी। नमाज पढ़ने के दौरान चांदनी छत के बराबर से जा रहे बिजली की तार की चपेट में आकर झुलस गई।
विज्ञापन
चांदनी की चीख सुन परिजन छत पर पहुंचे तो तब तक वह बुरी तरह झुलसकर बेहोशी की हालत में छत पर पड़ी थी। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। बच्ची के झुलसने से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पावर कारपोरेशन अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, एक्सईएन डीसी शर्मा का कहना है कि जेई को निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर जाकर जांच करे। यदि तार घर की छत के करीब हैं तो वहां एबीसी केबल डाला जाए।