{"_id":"689633faf03283a7c40a5e85","slug":"scrap-worth-lakhs-disappeared-from-the-road-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138591-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रास्ते से गायब किया लाखों का स्क्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रास्ते से गायब किया लाखों का स्क्रैप
विज्ञापन
सिकंदराबाद। व्यापारी ने चालक पर रास्ते से उनका लाखों रुपये की कीमत का स्क्रैप गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी गौरव गिरि ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र के गांव तिल की मढैया में गोस्वामी एंटरप्राइजेज के नाम से स्क्रैप का कारोबार करते हैं। 20 जून को उन्होंने पंजाब के लुधियाना के लिए 4,80,444 रुपये की कीमत का स्क्रैप कैंटर गाड़ी में भरकर भेजा था। गाड़ी को दुखेड़ी अंबाला पंजाब निवासी चालक रोहित शर्मा उर्फ साहिल शर्मा रात दस बजे उनके गोदाम से लेकर रवाना हुआ था लेकिन आज तक गाड़ी निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची। चालक को फोन करने पर वह बहाने बनाता रहता है। आरोप लगाया कि चालक ने रास्ते में उनका स्क्रैप बेचकर रुपये अपने पास रख लिए हैं। अब वह न तो उनके रुपये दे रहा और नहीं ही स्क्रैप को निर्धारित स्थान पर पहुंच रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।