फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Schools that fill fake examination forms are on the radar of the government

Bulandshahar News: फर्जी परीक्षा फार्म भरवाने वाले विद्यालय शासन की रडार पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Schools that fill fake examination forms are on the radar of the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशह। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में फर्जी तरीके से फार्म भरवाने वाले विद्यालय शासन की रडार पर हैं। जिले में कितने सॉल्वर पकड़े गए हैं और किन विद्यालयों से इनके फार्म भरे गए हैं, इसकी जानकारी मांग ली गई है। बोर्ड वहां के कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। जिले में अब तक दो सॉल्वर पकड़े गए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को जिले में शांति पूर्ण कराया जा रहा है। परीक्षाओं के लिए बनाए गए 108 केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। इसके बावजूद भी जिले में दो सॉल्वर केंद्रों पर पकड़े गए हैं, जो किसी दूसरे की परीक्षा दे रहे थे। यूपी बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही यह आदेश जारी कर दिए थे कि यदि कोई सॉल्वर पकड़ा जाता है तो उसके साथ-साथ संबंधित कॉलेज के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जहां से उनसे हाईस्कूल और इंटर का फार्म भरा होगा। बोर्ड ने डीआईओएस से अब पूरी सूचना मांगी है। पिछले दिनों खुर्जा के महादेवी अयोध्या नाथ इंटर कॉलेज में एक छात्रा हिंदी के पेपर में अपनी मामी की परीक्षा देते पकड़ी गई थी, जबकि डिबाई के इंटर कॉलेज तलवार में एक छात्र अपने भाई की लेखा शास्त्र की इंटरमीडिएट परीक्षा देते पकड़ा थ। दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन


-- कोट--
सॉल्वर छात्रों ने जिस विद्यालय से फार्म भरा था, उसकी जानकारी बोर्ड से मांगी गई है। बोर्ड स्तर से इन मामलों में कार्रवाई होगी। परीक्षाओं को लेकर शासन बेहद सख्त है। बोर्ड को पूरा रिकॉर्ड भेजा जाएगा - शिवकुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed