{"_id":"64aeda389a5d4e516b047ba6","slug":"schools-and-colleges-will-remain-closed-till-july-15-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-1456-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 15 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 15 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
विज्ञापन
बुलंदशहर।
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से लेकर इंटर और डिग्री काॅलेज में बृहस्पतिवार से 15 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम सीपी सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश पर डीआईओएस शिवकुमार ओझा और बीएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने सभी प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर 13 जुलाई से 15 जुलाई तक सभी स्कूल परिषदीय, उच्च प्राथमिक, इंटर कालेज, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई, संस्कृत विद्यालय और डिग्री कालेज में अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी डिग्री कालेज में परीक्षा चल रही है तो वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेगी और यह आदेश उन पर लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल संचालक ने आदेश का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद