फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   school will open on wednessday

बच्चे क्लास में करेंगे प्रार्थना, मास्क होगा अनिवार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
school will open on wednessday
खुर्जा रोड स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
बच्चे क्लास में करेंगे प्रार्थना, मास्क होगा अनिवार्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। कक्षा छह से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत बुधवार से संचालित होंगी। कक्षाओं में मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन अनिवार्य होगा। प्रार्थना क्लास में ही होगी। एक कक्षा की क्लास सप्ताह में दो दिन ही चलेगी। बच्चों की संख्या अधिक होने पर कक्षाओं का संचालन दो पालियों में किया जाएगा। शासन से गाइडलाइन मिलने के बाद स्कूलों में तैयारी शुरू हो गई है।
जनपद में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के चार हजार से अधिक स्कूल हैं। इनमें लाखों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। कोविड-19 के चलते स्कूल बंद हो गए थे। कोरोना का संक्रमण कम होने पर पहले चरण में नौवीं से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अक्तूबर से विद्यालय खोल दिए गए थे। दूसरे चरण में 10 फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खुलने हैं। जबकि कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल एक मार्च से खुलेंगे। कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खुलने का निर्देश जारी होने के बाद विद्यालयों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को स्कूलों में साफ-सफाई के साथ कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया गया। बच्चों को विद्यालय बुलाने से पहले अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। यदि कोई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए राजी नहीं है तो उसे घर पर ही ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध करवानी होगी।
विज्ञापन

यह होंगे इंतजाम
0 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मास्क लगाना होगा अनिवार्य।
0 कक्षाओं में ही प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
0 कक्षा छह का संचालन सप्ताह में सोमवार और बृहस्पतिवार को होगा।
0 कक्षा सात की कक्षाएं मंगलवार और शुक्रवार को चलेंगी।
0 कक्षा आठवीं की कक्षाएं बुधवार और शनिवार को संचालित की जाएंगी।
0 बच्चों की संख्या अधिक होने पर दो पालियों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।
0 बच्चे टिफिन ले जा सकेंगे, लेकिन एक-दूसरे से साझा नहीं करेंगे।
0 बाहर की चीजें खाने-पीने पर होगा प्रतिबंध।
0 कैंटीन खुलेंगी, सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन।
स्कूल वाहन चलेंगे, बढ़ाए जाएंगे फेरे
बच्चों को लाने और ले जाने के लिए स्कूल वाहन चलेंगे। शासन का आदेश है कि वाहनों में बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाना होगा। बसों को तय समय के बाद सैनिटाइज करवाना होगा। बच्चों की संख्या अधिक होने पर स्कूल संचालक वाहनों के दो फेरे भी लगा सकते हैं। किसी भी सूरत में वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे नहीं बैठाए जाएंगे। वाहन में बैठने वाले बच्चों और चालक-परिचालक को भी मास्क लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अभिभावक - व्यवस्थाएं देखने के बाद ही भेजेंगे स्कूल
करीब एक साल से स्कूल बंद हैं। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है लेकिन स्कूल में ही बच्चे अधिक सीख पाते हैं। अब स्कूल खुल रहे हैं। स्कूलों में व्यवस्थाएं देखने के बाद ही बच्चों को भेजने के विषय में सोचूंगा। - राजू चौधरी, अभिभावक।
स्कूल बंद होने से बच्चाें की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कोर्स भी पूरा नहीं हो रहा और बच्चे अच्छी तरह पढ़ भी नहीं पा रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई अच्छी तरह नहीं हो पाती है। स्कूल में सुविधाएं होंगी, तभी बच्चे को स्कूल भेजूंगा। - अनुज कुमार रावत, अभिभावक।
कक्षा छह से आठ तक के स्कूल 10 फरवरी से खुल जाएंगे। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत कक्षाओं का संचालन होगा। शासन की ओर से जारी किए गए आदेशों से सभी विद्यालयों को अवगत करवा दिया गया है। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक

शासन से जो आदेश मिले हैं, उनसे सभी विद्यालयों के हेडमास्टरों समेत शिक्षकों को अवगत करवा दिया गया है। सभी कक्षाओं का संचालन कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत ही होगा। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed