फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   school inspection

बीएसए ने 15 शिक्षकों का काटा एक-एक दिन का वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
school inspection
बीएसए ने 15 शिक्षकों का काटा एक-एक दिन का वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीएसए ने स्कूल में अनुपस्थित मिलने पर 15 शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। इनमें शामिल 10 शिक्षक और 5 शिक्षामित्र सिकंदराबाद क्षेत्र के एबीएसए द्वारा किए गए स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे। इससे पहले भी जिले के स्कूलों में 68 शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर उनका भी वेतन काटा जा चुका है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल में तैनात यदि कोई शिक्षक अवकाश लेता है तो उसे अपना ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद उस पर विभागीय अधिकारियों का आदेश होने पर अवकाश स्वीकार किया जाता है। वहीं, दूसरी ओर विभागीय अफसरों की ओर से समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण किया जाता है। इस निरीक्षण की रिपोर्ट अफसरों को मिशन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। इसमें स्कूल में अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों के नाम भी अपडेट किए जाते हैं। इस पोर्टल की समय-समय पर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर मॉनिटरिंग होती है और अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई होती है। बावजूद इसके अधिकतर स्कूलों के शिक्षक बिना अवकाश लिए स्कूल से गायब हो जाते हैं। पिछले दिनों सिकंदराबाद के एबीएसए ने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान 10 शिक्षक और पांच शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए थे। निरीक्षण की रिपोर्ट एबीएसए ने प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की थी, जिसकी समीक्षा की गई और अब इन सभी का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इन शिक्षकों का काटा गया वेतन
सिकंदराबाद क्षेत्र गांव प्राणगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका रेखा शर्मा और शिक्षामित्र सोनिया, धमेड़ा नारा स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र अल्पना शर्मा, फतेहपुर स्िाित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र मुकेश कुमार, सैदमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका गीता देवी, खानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र प्रवेश, धनौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र अतवीर सिंह, गांव बोढ़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका सविता हरित, शशि सिंह, गीता गोस्वामी, गुंजन शर्मा और प्रियंका सिंह एवं गांव किशनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधान अध्यापिका विनय कुमारी का स्कूल में अनुपस्थित पाए जाने पर एक-एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed