Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Scared by sound of firecrackers a teenager ran away and died after falling into a drain

पटाखे के शोर में खामोश हो गया प्रिंस: बाजार से लेने गया था सामान, तेज आवाज सुनकर भागा, नाले में गिरकर हुई मौत

Thu, 12 Feb 2026 07:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुगरासी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बुगरासी (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 12 Feb 2026 07:43 PM IST
सार

बुधवार रात सामान लेने बाजार गए 17 वर्षीय प्रिंस गिरि की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। पटाखों की आवाज से डरकर भागते समय वह अंधेरे में नाले में जा गिरा। दो घंटे बाद जब उसे निकाला गया।

विज्ञापन
Scared by sound of firecrackers a teenager ran away and died after falling into a drain
पटाखे की आवाज सुनकर भागे किशोर की नाले में गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के बुगरासी क्षेत्र के गांव बरहाना में बुधवार रात सामान लेने बाजार गए 17 वर्षीय किशोर की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि पटाखे की तेज आवाज से सहमकर घर की ओर भागते समय किशोर अनियंत्रित होकर गंदगी से भरे गहरे नाले में जा गिरा। करीब दो घंटे बाद जब उसको नाले से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव बरहाना निवासी सुरेंद्र गिरि का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस गिरि बुधवार रात करीब नौ बजे घर से कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बाजार गया था। परिजनों के अनुसार, प्रिंस पटाखों की तेज आवाज से काफी डरता था। जब वह बाजार के पास था, तभी अचानक कहीं तेज पटाखे की आवाज हुई। आवाज सुनते ही प्रिंस डर गया और घबराहट में घर की तरफ वापस भागा। इसी दौरान अंधेरे में वह सड़क किनारे बने गहरे नाले को नहीं देख पाया और सीधे उसमें जा गिरा। प्रिंस नाले में गिर गया, लेकिन रात के अंधेरे और सन्नाटे के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। करीब पांच फीट गहरा यह नाला कीचड़ और गंदगी से भरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब काफी देर तक प्रिंस घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। मोबाइल पर संपर्क न होने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 11 बजे परिजनों की नजर नाले के एक हिस्से पर पड़ी, जहां प्रिंस बेसुध पड़ा था। उसे तत्काल नाले से बाहर निकालकर निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

हादसों को दावत दे रहा खुला नाला, ग्रामीणों में उबाल
प्रिंस की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि गांव के बीचों-बीच निकल रहा यह नाला लंबे समय से खुला पड़ा है। नाले के ऊपर न तो कोई जाल लगवाया गया है और न ही इसकी समय पर सफाई होती है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई पशु इस नाले में गिरकर चोटिल हो चुके हैं और दोपहिया वाहन चालक भी अक्सर हादसे का शिकार होते रहते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा आज एक मासूम जान को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed