फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Save home office then circularity BDA

घर बचाने को फिर घेरा बीडीए दफ्तर

Wed, 14 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Save home office then circularity BDA
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

काली नदी के आसपास डूब क्षेत्र में बने आशियाने को हटाने के लिए बीडीए की ओर से जारी नोटिस के बाद मकान मालिकों की नींद उड़ गई है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने बीडीए दफ्तर का घेराव कर यातायात रोक दी। मकान मालिकों को कहना था कि नोटिस निरस्त नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। देर शाम तक कुछ लोग बीडीए दफ्तर के बाहर धरने पर डटे हुए हैं।

बता दें कि एनजीटी ने बुलंदशहर विकास प्राधिकरण को काली नदी के 200 मीटर के दायरे में हरित पट्टी विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीडीए ने काली नदी के आसपास अवैध निर्माण को कराने वाले 180 स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। जिसमें बीडीए ने एक माह में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रदर्शन करते हुए बीडीए दफ्तर पहुंचे। लोगों ने बीडीए अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर नोटिस वापस लेने की मांग की। गुस्साए लोगों ने बीडीए दफ्तर के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस और भूड़ चौकी पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट कर यातायात सुचारु कराया। महिलाआ ने अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग की। बीडीए उपाध्यक्ष दफ्तर में मौजूद नहीं होने के कारण एक्सईएन ने महिलाओं को समझाया। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके खिलाफ जारी हुए नोटिस की कार्रवाई को समाप्त नहीं किया जाता। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed