फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sarraf agitation, city jam

सर्राफ सड़क पर, शहर जाम

Tue, 15 Mar 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
sarraf agitation, city jam
सर्राफ आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सर्राफा व्यापारियों के प्रदर्शन से शहर ढाई घंटे तक जाम रहा। अंसारी रोड पर जुटे व्यापारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कालाआम चौराहे पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। वहां उनकी पुलिस ने तीखी नोकझोंक हुई। धक्कामुक्की हुई तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं।
विज्ञापन


बाद में एडीएम ने कालाआम चौराहे पर जाकर ही ज्ञापन लिया और व्यापारियों को शांत किया। ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ 13 दिन से हड़ताल कर रहे जिले भर के सर्राफा व्यापारी अपनी एसोसिएशन के बैनर तले जिला मुख्यालय पर जुटे।
विज्ञापन


अंसारी रोड से कलक्ट्रेट तक जुलूस के रूप में निकले सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने कालाआम चौराहा पहुंचकर वहीं धरना दे दिया। कालाआम चौराहे पर सर्राफा व्यापारियों के बैठते ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जाम लगाना शुरू हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने व्यापारियों से कालाआम से हटने की अपील की, जिसे व्यापारियों ने ठुकरा दिया। जाम का झाम बढ़ता देख पुलिस के पसीने छूटने लगे।

कई अफसरों की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। व्यापारियों ने कालाआम चौराहे पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। धक्का-मुक्की होने पर पुलिस ने लाठी फटकारनी शुरू कर दी।

पुलिस के लाठी फटकारते ही व्यापारियों की भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस ने मुश्किल से व्यापारियों को कालाआम चौराहे से हटाया। इसके बाद कालाआम चौराहे पर ही एडीएम वित्त आरके सिंह पहुंच गए और उन्होंने व्यापारियों से ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया।

सर्राफ एसोसिएशन ने एडीएम वित्त को दिए ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार अपने वादों से पूरी तरह मुकर चुकी है। ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्राफ व्यापारी किसी भी कीमत पर झुकेंगे नहीं।

ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह, रवि वर्मा, दिनेश वर्मा, अरुण वर्मा, रमेश चंद्र, प्रताप सिंह वर्मा, अनुज अग्रवाल, ललित वर्मा, सचिन वर्मा, डॉ. कमल किशोर आदि रहे।


सर्राफ व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। यदि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तो विरोध और भी अधिक कड़ा होगा।
-बहादुर सिंह, अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ

व्यापारियों द्वारा दिया गया ज्ञापन ले लिया गया है। प्राथमिकता के साथ ज्ञापन को प्रधानमंत्री तक पहुंचा दिया जाएगा।-आरके सिंह, एडीएम वित्त

व्यापारियों ने कालाआम चौराहा गलत तरीके से जाम किया। जबकि व्यापारियों ने केवल कलक्ट्रेट में ज्ञापन की सूचना दी थी। सख्ती के साथ व्यापारियों को हटवाकर जाम खुलवा दिया गया। -आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी नगर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed