{"_id":"572e27234f1c1b01045cd045","slug":"sari-caught-in-the-bike-womna-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में साड़ी फंसी, गला घुटने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में साड़ी फंसी, गला घुटने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगागढ़ प्याऊ के पास बाइक में साड़ी का पल्लू फंसने से महिला का गला घुट गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के ही परिजन शव को लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर 2 बजे गंगागढ़ गांव निवासी जयंती (40) पत्नी नानकचंद्र अपने बेटे शशि के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थीं। जैसे ही शशि की बाइक गांव से बाहर निकलकर प्याऊ पर पहुंची अचानक जयंती की साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंस गया।
विज्ञापन
जबतक जयंती साड़ी संभालती उनका गला कसने के कारण दम घुटने लगा और वह बाइक से गिरकर बेहोश हो गईं। आसपास के लोग महिला को लेकर अस्पताल के लिए चले तभी रास्ते में जयंती ने दम तोड़ दिया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन
वाहन ने फैक्ट्री कर्मी को कुचला, मौत
भाइयों से मिलने जोखाबाद आए फैक्ट्री कर्मी को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन के साथ भाग गया। चौकी प्रभारी प्रभात कुमार बालियान ने बताया कि बदायूं निवासी श्रीपाल (28वर्ष)गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर में फैक्ट्री में काम करता था।
शनिवार को वह जोखाबाद में फैक्ट्री में काम कर रहे अपने भाइयों से मिलने आया था। दोपहर करीब 3.00 बजे हाइवे स्थित स्थित शर्मा होटल के सामने रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन ने श्रीपाल को कुचला दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर मारने पर ट्रैक्टर चालक को धुना
रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने टैक्टर चालक को जमकर पीटा। घायल के उपचार का खर्च उठाने के आश्वासन के बाद चालक को छोड़ दिया।
ग्राम रामपुर बांगर थाना दनकौर निवासी प्रमोद (25) पुत्र शीशपाल शनिवार को खुर्जा रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। ककोड़ में दस्तूरा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में प्रमोद घायल हो गया।