फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sanjeev baliyan public meeting

किसान वार्ता करें, समस्या का हल जरूर निकलेगा : संजीव बालियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
sanjeev baliyan public meeting
ग्राम भटौना पहुंचे संजीव बालियान के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
किसान वार्ता करें, समस्या का हल जरूर निकलेगा : संजीव बालियान
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी के ग्राम भटौना में भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुंदरपाल सिंह तेवतिया के आवास पर आयोजित किसान चौपाल और होली मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान सरकार से वार्ता करें, उनकी हर समस्या का हल निकलेगा। कार्यक्रम में आने के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए।
संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार ने वंशवाद की प्रथा को समाप्त किया है। आजादी के बाद से ही किसानों का उत्पीड़न व शोषण होता आया है। जब से देश में नरेंद्र मोदी सरकार आई है, तभी किसानों का भला हुआ है। उन्होंने कहा कि नया कृषि कानून किसानों के हित में है। विरोध प्रदर्शन से कुछ हल नहीं निकलता है। किसान वार्ता करें, समस्या का हल जरूर निकलेगा। किसान चौपाल को प्रदेश के राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, सांसद डॉ. भोला सिंंह, क्षेत्रीय विधायक बिमला सोलंकी, भाजपा नेता देवेंद्र खटाना, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक स्याना देवेंद्र लोधी, कार्यक्त्रस्म संयोजक चौ.सुन्दरपाल सिंह तेवतिया, सुरेश चंद शर्मा, डॉ.प्रभात मुद्गल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरपाल सिंह तेवयिता ने की। संचालन सुंदरपाल सिंह तेवतिया ने किया। इस मौके पर कलाकारों द्वारा होली के गीतों का गायन किया गया। ढोल बजाकर एवं अबीर गुलाल से होली खेली गई।
विज्ञापन

भाकियू ने दिखाई काले झंडे, नारेबाजी की
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भटौना आगमन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश तेवतिया, सुरेशपाल सिंह तेवतिया, वेदपाल सिंह, वैभव वर्मा, जयभगवान यादव सहित अनेक किसान मौजूद रहे। तहसील अध्यक्ष रोहताश तेवतिया ने कहा कि देश के किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह के पैतृक गांव में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed