फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sanjana's service terminated due to fake documents

Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेज पर जीडीएस बनी संजना की सेवा समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डाक विभाग में फर्जी दस्तावेज पर जीडीएस की नौकरी करने वालों की संख्या नौ हो गई है। आठ पर पूर्व में कार्रवाई की जा चुकी है। अब नगर के टांडा क्षेत्र निवासी संजना के दस्तावेज फर्जी मिलने पर सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है। जीडीएस के इस्तीफा न दिए जाने पर डाक अधीक्षक ने सेवा समाप्ति का पत्र घर पर भेज दिया है। अब पुलिस कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

डाक विभाग में समय-समय पर ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती होती रहती है। भारतीय डाक विभाग ने जनवरी माह में अन्य जनपदों के साथ बुलंदशहर में भी ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती निकाली। इसमें जिले के डाक विभाग में 130 जीडीएस के पद दिए गए। जिले में जीडीएस पद की तैनाती के लिए कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज लगा दिए। ऑनलाइन आवेदन करने पर इसमें करीब 70 फर्जी दस्तावेज वाले जीडीएस चयन भी हो गए। चयन होने के बाद 60 आवेदक बायोमेट्रिक जांच में बाहर हो गए तो आठ आवेदक दस्तावेज जांच में पकड़े गए। एक अन्य जीडीएस के दस्तावेज फर्जी होने की संभावना पर टीम को भोपाल तक जाना पड़ा।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के अनुसार नगर निवासी संजना ने भोपाल निवासी एक छात्रा के दस्तावेज पर नौकरी पा ली। जबकि जिसके दस्तावेज हैं, वह इस समय बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा है और वर्ष 2020 की परीक्षा में टॉप टेन में शामिल रही। असली संजना ने अभी तक पैनकार्ड को आवेदन भी नहीं किया है। उसके परिवार के लोग खेती कर जीवन यापन कर रहे हैं और नौकरी के लिए भी अभी तक कोई आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद लेगा विभाग
डाक विभाग में फर्जी जीडीएस का मामला सामने आने पर दूसरे के दस्तावेज पर नौकरी कर रही संजना की तलाश में विभाग जुटा हुआ है। जो जहांगीराबाद के जखैता में जीडीएस के पद पर तैनात थी। संबंधित ने अभी तक सामान भी जमा नहीं किया है और न ही इस्तीफा दिया है। ऐसे में विभाग ने उसके घर पर सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। जिसमें उसे एक माह की टीआरसीए और महंगाई भत्ते की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित पर पुलिस कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।


भोपाल की जिस छात्रा के दस्तावेज पर एक जीडीएस नौकरी कर रही थी। वह फर्जी निकली है। उसने दूसरे के दस्तावेज पर नौकरी पाई। जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित जीडीएस की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके लिए उसके द्वारा इस्तीफा न दिए जाने पर घर पर नोटिस भेज दिया है। जल्द ही पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। - त्रिभुवन सिंह, डाक अधीक्षक बुलंदशहर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed