फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sandy body found near Chola station

चोला स्टेशन के पास मिली अधेड़ की सिरकटी लाश

Sun, 14 May 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 14 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sandy body found near Chola station
चोला स्टेशन के पास मिली अधेड़ की सिरकटी लाश - फोटो : demo pic

रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार सुबह लापता अधेड़ किसान की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की शिनाख्त तीन दिन पहले लापता अधेड़ के रूप में हुई।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए जीआरपी को तहरीर दी है। खुर्जा जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव चोला निवासी सत्यपाल (50) पुत्र हरवंश 10 मई में गांव से अनूपशहर गंगा नहाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। बड़े पुत्र गौरव ने चौकी पर पिता की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस सत्यपाल को तलाश कर रही थी। इस बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे चोला स्टेशन पर बने प्लेटफार्म के निकट यात्रियों को एक सिरकटी लाश दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी पहुंच गई। शिनाख्त के लिए चोला पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाला तो पहचान सत्यपाल के रूप में हुई। सत्यपाल के पुत्र गौरव ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

फिर भी हो सकता है कि कोई उनसे रंजिश मानने लगा हो, जिसके चलते उनकी हत्या कर दी है। पुलिस को मृतक की जेब से 13 मई का दादरी से चोला के बीच का ट्रेन टिकट भी मिला है।


मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि हत्यारे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए जेब में टिकट डाल दिया है। जीआरपी खुर्जा ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि मामला सुसाइड का हो सकता है, जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed