{"_id":"618960faaf952d00cb19644c","slug":"samadhan-diwas-bulandshahr-news-gbd2290236129","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब पड़ोसी ने सड़क पर बनाया मकान, रास्ता हो गया संकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब पड़ोसी ने सड़क पर बनाया मकान, रास्ता हो गया संकरा
विज्ञापन
शिकारपुर तहसील में शिकायत सुनते जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश रासंह व एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब पड़ोसी ने सड़क पर बनाया मकान, रास्ता हो गया संकरा
बुलंदशहर। जनपद की सातों तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को डीएम-एसएसपी, एडीएम व एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सातों तहसील में कुल 135 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से कुल 24 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत भेजते हुए एक सप्ताह में निस्तारण की रिपोर्ट मांगी है।
सदर तहसील में एसडीएम सदर मोनिका सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान इंद्रा कॉलोनी निवासी मंजू देवी ने एसडीएम को बताया कि पड़ोसी ने अवैध रूप से सड़क पर कब्जा कर मकान बनाया है। जिसके चलते घर के पास सड़क संकरी हो गई है। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ को आदेश दिए कि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाए और यदि शिकायत सही है तो अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाए।
शिकारपुर तहसील में डीएम सीपी सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान रसूलपुर निवासी रिटायर कर्नल जयप्रकाश सिंह ने गांव में बन्द पड़े नाली खडंजा निर्माण कार्य को चालू कराने की मांग की। जबकि गांव में बनने वाली पानी की टंकी की जगह को कब्जा मुक्त कराकर टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। असावरी निवासी जगदीश सिंह ने अपने खेत का रकबा पूरा कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसपर राजस्व टीम द्वारा बताया गया कि उनके चक की नाप कर कब्जा दिलाया जा चुका है। जिसपर जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को एक मौका और देने तथा शिकायतकर्ता के चक की कागज और मौके के अनुसार नाप करने के निर्देश दिए। पहासू निवासी राजबाला ने राशनकार्ड बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
सुबह दो घंटे कार्यालय में बैठें अधिकारी
डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनें। यदि कोई भी अधिकारी निर्धारित समय में कार्यालय में नहीं मिलता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों और आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म से की जाने वाली शिकायतों को अपनी आईडी पर रोजाना खोलने और शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील कुल शिकायतें निस्तारित
बुलंदशहर 10 01
सिकंदराबाद 03 01
अनूपशहर 20 05
खुर्जा 25 00
शिकारपुर 31 08
स्याना 15 02
डिबाई 31 07
कुल 135 24
सभी लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट भी मांगी है। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सुबह दो घंटे तक कार्यालय में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनें। - सीपी सिंह, डीएम