फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   samadhan divas

भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसडीएम-तहसीलदार को डीएम ने लगाई फटकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:24 PM IST
सार

भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसडीएम-तहसीलदार को डीएम ने लगाई फटकारबुलंदशहर\/सिकंदराबाद।शनिवार को डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार सिकंदराबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत समस्याएं सुन रहे थे।मौके पर ही एसडीएम-तहसीलदार को फटकार लगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
samadhan divas

विस्तार

भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसडीएम-तहसीलदार को डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की तो डीएम का पारा बढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम, तहसीलदार को फटकार लगाई। साथ ही तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। शनिवार को डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार सिकंदराबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान सातों तहसील में कुल 245 शिकायतें आईं, इनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।
शनिवार को डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में सिकंदराबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 62 शिकायतें डीएम के सामने आईं, इनमें से मौके पर केवल दो शिकायतों का निस्तारण हो सका। तहसील बार एसोसिएशन की अधिवक्ता रेखा रानी, विनोद कुमार गौड़, नरेंद्र कुमार शर्मा, मोहनलाल गहलोत, देवेंद्र सिंह, जावेद राणा ने डीएम को शिकायत देकर बताया कि तहसील परिसर में राजस्व न्यायालयों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। राजस्व कर्मियों द्वारा वादकारी, अधिवक्ताओं से अवैध रूप से वसूली की जाती है। राजस्व कर्मियों ने अवैध रूप से अपने साथ प्राइवेट व्यक्ति रखे हुए हैं। जो वादकारी, अधिवक्ताओं से अवैध वसूली करते हैं। सुविधा शुल्क नहीं देने पर परेशान किया जाता है। एक नकल देने के लिए 1500 रुपये तक वसूल किए जाते हैं। बिना रिश्वत लिए दाखिल खारिज नहीं किया जाता। साथ ही अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में कार्यकक्ष के लिए जगह देने की मांग की। अधिवक्ताओं की शिकायत पर डीएम सीपी सिंह नाराज हो गए। मौके पर ही एसडीएम-तहसीलदार को फटकार लगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर के मोहल्ला रामपुरा निवासी मीनू चौधरी पत्नी शाकिर ने पुलिस पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। मामले में एसएसपी श्लोक कुमार ने तत्काल पुलिस को शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जिले की सातों तहसील में कुल 245 शिकायतें आईं, इनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान बुलंदशहर में एसडीएम सदर रेनू, शिकारपुर में एसडीएम अरविंद कुमार सिंह, खुर्जा में एसडीएम लवी त्रिपाठी, अनूपशहर में एडीएम वित्त विवेक मिश्र की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन

राशन वितरण की शिकायतों पर लगाई फटकार
स्याना में एसडीएम मधुमिता सिंह की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान 35 में से आठ लोगों ने राशन संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि तत्काल समस्याओं का निस्तारण किया जाए और यदि कहीं पर डीलर द्वारा कम राशन दिया जा रहा है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कुल शिकायत निस्तारित
बुलंदशहर 14 01
सिकंदराबाद 62 02
स्याना 35 05
डिबाई 31 03
अनूपशहर 20 01
खुर्जा 50 01
शिकारपुर 33 04
कुल 245 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed