{"_id":"577009c74f1c1bcf7379ab69","slug":"s-now-thought-to-be-life-threatening-weather-patterns","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जानलेवा होने लगा है मौसम का मिजाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जानलेवा होने लगा है मौसम का मिजाज
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
सूरज की किरणें सुबह से ही झुलसाने लगीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून से पहले मौसम के तेवर और तल्ख हो गए हैं। भीषण गर्मी और उमस लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। लोगों में ज्यादा गर्मी से होने वाली बीमारियां फैलने लगी हैं। हीट स्ट्रोक के साथ ही लोगों में डायरिया और डिहाइड्रेशन होने लगा है। भीषण गर्मी में कैलावन में एक किशोरी की मौत हो गई है, जबकि अस्पतालों में बीमारों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी से बचकर रहने और पानी का भरपूर सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कैलावन गांव में निवासी शंकर लाल जाटव मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण करता है। शनिवार को उसकी 17 वर्षीय पुत्री नीशू खेतों से घास लेने गई थी। ज्यादा गर्मी में घास खोदकर दोपहर में घर लौटी तो उसे शौच की शिकायत हुई। इस दौरान ही वह गिरकर बेहोश हो गई। बाद में उसे उल्टी भी होने लगी। हालत खराब होने परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गये। यहां से उसे बुलन्दशहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
..
भीषण गर्मी में बढ़ रहे उल्टी दस्त के मरीज
शिकारपुर क्षेत्र में तापमान बढ़ने का असर शरीर पर दिखाई दे रहा है। गर्मी से लोग बीमार हो रहे है। इसके चलते लोगों उल्टी और दस्त की चपेट में आ रहे है। वहीं लू लगने के मरीज भी आ रहे हैं। शिकारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और निजी चिकित्सकों के पास भी उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उल्टी दस्त में पानी की कमी होने पर उनकी तबियत तक खराब हो जाती है। जबकि कई मरीजों को हालत बिगड़ने पर भर्ती भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डा.नदीम खान भी गर्मी से उल्टी दस्त के मरीजों में बढ़ोतरी को स्वीकार करते है। उनका कहना है कि लोगों को गर्मी से बचाव करना चाहिए।
गर्मी से बचाव हेतु उपाय-
- ज्यादा से ज्यादा पानी-तरल पदार्थ का सेवन करें
- ओआरएस चीनी और नमक से बने पानी के घोल का सेवन करें
- बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें
- चीनी और नमक से बना पानी का घोल का सेवन करते रहें।
....
मौसम ने बदली रंगत, बारिश के आसार
बुलंदशहर। पिछले कई दिन से उमस के साथ पड़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रविवार को मौसम ने रंगत बदली और बादल छा गए। कई बार बरसात के आसार बने मगर हुई नहीं। जिससे उमस बरकरार रही और लोग आसमान की ओर ताकते रहे।
रविवार को उमस के बीच अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 30 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। उधर मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज सिंह ने बारिश की संभावना जताते हुए कहा कि इस बार मौसम आंकड़ों का गणित बिगाड़ रहा है। बारिश की संभावना पूरी बन रही है और जल्द ही होने के आसार बन रहे हैं।