फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rural resort will be built in Mehtab Nagar, tourism will get a boost

Bulandshahar News: मेहताब नगर में बनेगा रूरल रिसोर्ट, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र की ग्राम पंचायत निजामपुर के गांव मेहताब नगर में ग्राम पंचायत निधि से 93 लाख की लागत से रूरल (ग्रामीण) रिसोर्ट का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी हितेंद्र चौहान ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने, ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्राम पंचायत निजामपुर के गांव मेहताब नगर के जंगल में 93 लाख रुपये लागत से रूरल रिसोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। रिसोर्ट में आने वाले लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए जंगल में करीब एक एकड़ भूमि पर रिसोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। रिसोर्ट में पर्यटकों के रुकने के लिए चार कमरों की व्यवस्था की गई है। वहीं, डाइनिंग हाल भी बनाया गया है। रिसोर्ट में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

रिसोर्ट के संचालन में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ग्राम पंचायत का सहयोग करेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से गांव को नई पहचान मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने वाली इस योजना को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्राम प्रधान बबली ने बताया कि रिसोर्ट के निर्माण से न केवल गांव की सूरत बदलेगी, बल्कि क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए यहां दिल्ली, नोएडा समेत अन्य शहरी क्षेत्र के लोग अपनी छुट्टी बिताने के लिए आएंगे। तहसील मुख्यालय से मेहताब नगर की दूरी करीब पांच किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट का भी मिलेगा लाभ

गांव मेहताब नगर से जेवर एयरपोर्ट की दूरी करीब 40 किमी है। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र में होटल व्यवसाय विकसित होगा। जिसका लाभ मेहताब नगर में बनाए गए रिसोर्ट को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed