फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rupees were brought from Modinagar to Bulandshahr, police caught

मोदीनगर से बुलंदशहर ला रहे थे लाख रुपये, पुलिस ने पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
rupees were brought from Modinagar to Bulandshahr, police caught
मोदीनगर से बुलंदशहर ला रहे थे लाख रुपये, पुलिस ने पकड़े
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने गांव दरियापुर के निकट बृहस्पतिवार देर रात एक कार से एक लाख छह हजार रुपये बरामद किए। आचार संहिता लगने के कारण एक साथ 50 हजार रुपये से अधिक की रकम नहीं ले जाई जा सकती है। देहात कोतवाली पुलिस ने रुपये अपने कब्जे में लेने के बाद मालखाने में जमा करा दिए हैं। रुपये मोदीनगर का युवक बुलंदशहर लेकर आ रहा था।

देहात कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गांव दरियापुर के समीप आईपी कालेज द्वितीय कैंपस के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय गाजियाबाद की तरफ से एक कार आई। जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार चालक ने कार को भगाने की कोशिश की। बाद में कार को पकड़ लिया। कार की तलाशी ली गई तो कार में एक लाख छह हजार 600 रुपये मिले। कार में मौजूद युवकों ने अपने नाम हरिओम पुत्र बालेश्वर निवासी गांव फफराना मोदीनगर बताया। वहीं, कार के चालक की शिनाख्त साजिद पुत्र उमर मोहम्मद निवासी मयूर विहार थाना डासना गाजियाबाद के रूप में हुई। रुपये के बारे में ब्यौरा मांगा गया तो दोनों युवक ब्यौरा नहीं दे सके। जिसके बाद रुपयों को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, हरिओम ने बताया कि वह रकम लेकर मोदीनगर से आया था और बुलंदशहर में अपने परिचितों को देने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed