{"_id":"585abb8e4f1c1ba107e396d8","slug":"ruckus-jam-on-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर हंगामा-जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर हंगामा-जाम
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों को समझाते पुलिसकर्मी ।
- फोटो : ब्यूरो
नगर पालिका ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। बिना किसी सूचना के पालिका ने कालाआम चौराहे से काली नदी पुल तक अतिक्रमण हटवाया। कई जगहों पर स्थायी अतिक्रमण को ढहाया गया। पालिका की कार्रवाई का विरोध करते हुए व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। विरोध के चलते यहां जाम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। बुधवार दोपहर नगर पालिका के ईओ और सीओ सिटी के नेतृत्व में कालाआम चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पालिका के बुलडोजर ने कई जगहों पर हो रहे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को ढहाया। पालिका की कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन
अतिक्रमण के विरोध में व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों और पालिका अफसरों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण नगर के मोतीबाग, काली नदी रोड, बूरा बाजार, डिप्टी गंज, कालाआम आदि जगहों पर जाम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। वहीं पालिका अफसरों ने काली नदी तक अतिक्रमण अभियान चलाने के बाद व्यापारियों को तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाया गया।
व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं कि व्यापारी तीन दिन के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।