फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ruckus

महिलाओं को नहीं मिला पोषाहार, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
ruckus
हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
महिलाओं को नहीं मिला पोषाहार, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

डिबाई। तहसील क्षेत्र गांव सतोहा में आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार न मिलने पर ग्रामीणों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया। वहीं उन्होंने देर रात केंद्र का ताला तोड़कर चोरी कर पोषाहार बाजार में बेचने का भी आरोप लगाया। शुक्रवार सुबह केंद्र पर पोषाहार वितरण करने पहुंची सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन घंटे तक आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। वहीं, जांच के लिए पहुंचे सीडीपीओ अरविंद यादव, सुपरवाइजर प्रीति भदौरिया व मंजूलता को भी प्राइमरी स्कूल गेट का ताला लगाकर दो घंटे बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंची महिला सहित पुलिस बल ने समझाकर सभी को सुरक्षित निकलवाया। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है।
15 हजार की आबादी गांव सतोहा में पोषाहार वितरण के लिए केंद्र पर अनीता, बबिता, संदेश, सीमा, वीना गुप्ता, गीता व मीना सात आंगनबाड़ी तथा सात सहायिका नियुक्त है। ग्राम प्रधान प्रवेश कुमारी, ओमप्रकाश लोधी, जितेंद्र राज, चंचल, सीमा, इंद्रवती, धर्मवती, भाग्यश्री, नैमवती आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर एक किलो दाल व दलिया तथा 500 एमएल खाद्य तेल का पूरा वितरण नहीं किया जाता। दो माह में आधे पात्रों को आधा सामान वितरण करके तथा बाकी सामान बाजार में बेचे जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोलीं
गांव में 1050 लाभार्थी हैं। 15 तारीख को नौं क्विंटल आए सामान का वितरण 21 तारीख से किया जा रहा है। 280 पात्रों को वितरण किया जा चुका है। स्टॉक पूरा है। बाजार में बेचने का आरोप निराधार है। - अनीता
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिकारियों को जानकारी है। पंजीकृत से कम मात्रा में पोषाहार वितरण के लिए आ रहा है। - प्रीति भदौरिया, सुपरवाइजर
ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में 16 वार्ड से एक-एक वरिष्ठ सदस्य को लेकर 17 लोगों की कमेटी का गठन किया जाएगा। उसकी देखरेख में पोषाहार वितरण होगा। समूह व आंगनबाड़ियों में ताले लगाने व तोड़ने में विवाद बताया गया। - अरविंद यादव, सीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed