फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RTE: 797 children allotted schools in the third phase

आरटीई : तीसरे चरण में 797 बच्चों को स्कूल आवंटित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
RTE: 797 children allotted schools in the third phase
बुलंदशहर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूल में दाखिले के लिए तीसरे चरण में लॉटरी के जरिए 797 जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया है। प्रवेश के लिए 1371 अभिभावकों ने आवेदन किए थे। अब चौथे और अंतिम चरण के लिए एक से 19 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सरकार जरूरतमंद बच्चों का निशुल्क प्रवेश निजी स्कूलों में कराती है। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया का जिम्मा बेसिक शिक्षा विभाग पर होता है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत पहले चरण में 2887, दूसरे चरण में 1531 बच्चों को स्कूल आवंटित किया जा चुका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि तीसरे चरण के लिए 1371 अभिभावकों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद 971 आवेदन को लॉटरी में शामिल किया गया। इनमें से 797 बच्चों का प्रवेश हो गया है। जबकि 174 को स्कूल नहीं मिल सका है। बताया कि आवेदन चार चरणों में किए जाने हैं। तीन चरण के आवेदन और आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब एक मार्च से चौथे चरण के आवेदन शुरू होंगे। 24 मार्च को लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इसके तहत आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में आय प्रमाणपत्र (एक लाख या उससे कम आय का), अलाभित वर्ग के लिए जाति प्रमाणपत्र, अभिभावक का निवास प्रमाणपत्र, नगर पालिका/नगर पंचायत की ओर से जारी किया जन्म प्रमाणपत्र होना चाहिए। बच्चे की उम्र तीन से 14 साल के बीच होनी चाहिए। उसके परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे होनी चाहिए। वह गैर-सरकारी स्कूल के आसपास के इलाके में रहना चाहिए। बच्चा दुर्बल आय वर्ग, असुविधाग्रस्त समूह या पिछड़ा वर्ग का हो।

प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही अप्लाई करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाता है। उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप फॉर्म भर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed