फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rs 1.90 lakh swindled under the pretext of getting a credit card issued.

Bulandshahar News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उड़ाए 1.90 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.90 lakh swindled under the pretext of getting a credit card issued.
स्याना। क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगों ने नगर निवासी व्यक्ति के बैंक खातों और कार्ड से करीब 1.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पट्टी हजारी निवासी सादिक अली ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने 31 मई को अपने मोबाइल नंबर से एक राष्ट्रीयकृत बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसी रात उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड प्रक्रिया पूरी कराने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक कराकर नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि समेत अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरवा ली। इसके बाद उसने बैंक पासबुक का सीआईएफ नंबर, आधार, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जानकारी ली। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल के माध्यम से दूसरे बैंक के क्रेडिट कार्ड की फोटो भी मंगवाई गई। बातचीत के दौरान विभिन्न बैंकों में उसके खातों की जानकारी भी ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने बैंक खातों की जांच की तो उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से तीन ट्रांजेक्शन में 55 हजार रुपये, एसबीआई बैंक खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 85 हजार रुपये निकल चुके थे। वहीं, केनरा बैंक खाते से भी दो ट्रांजेक्शन में 50 हजार रुपये की निकासी हो गई। जानकारी होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed